पूर्णिया, आनंद यादुका: भवानीपुर पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग कांड में फरार चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । गिरफ्तार आरोपियों में कांड संख्या 271/25 के आरोपी नवीन पासवान, दयानंद मंडल एवं फूलचंद मंडल शामिल हैं , जबकि कांड संख्या 272/25 के आरोपी घंटा मंडल उर्फ घंटु मंडल शामिल हैं । भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने बताया कि सभी चारो आरोपियों को उसके घरों से गिरफ्तार किया गया है ।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार घंटा मंडल उर्फ घंटु मंडल का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और वह शराब के अवैध कारोबार में इसके पूर्व भी कई बार जेल जा चुका है । थानाध्यक्ष ने कहा कि गिरफ्तार सभी चारो आरोपियों के बिरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए सभी को जेल भेज दिया गया है । Post navigationभवानीपुर में लकड़ी व्यवसायी की संदिग्ध स्थिति में मौत , मृतक के पिता ने हत्या का दर्ज कराया मामला सुपौली पंचायत के ब्रह्मज्ञानी में गिट्टी लदा दो हाइवा टकराया, लगी जाम