मतदाताओं को ईवीएम से परिचित कराने एवं जागरूकता बढ़ाने हेतु ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों की स्थापना

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): आगामी बिहार में विधानसभा आम निर्वाचन- 2025 के क्रम में मतदाताओं के बीच ईवीएम तथा वीवीपैट के संबंध में जागरूकता का प्रसार करने हेतु जिला एवं अनुमंडल में ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों (EVM Demonstration Center – EDC) की स्थापना की गई है। अररिया जिलांतर्गत अररिया सदर एवं फारबिसगंज अनुमंडल में ईवीएम प्रदर्शन केंद्र स्थापित किया गया है, यहां बैलट यूनिट (BU), कंट्रोल यूनिट (CU) एवं वीवीपैट (VVPAT) उपलब्ध कराये गये हैं। साथ ही EVM के जानकार कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में स्थापित इन ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में मतदाताओं को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन एवं वीवीपैट की प्रक्रिया की जानकारी दी जाती है तथा मॉक वोट डालकर उन्हें EVM & VVPATs की सहायता से मतदान से अवगत कराया जाता है। इससे उनमें मतदान के दौरान आत्मविश्वास पैदा होता है। ईवीएम संबंधी भ्रांतियों/शंकाओं का समाधान किया जाता है। मतदान के ट्रायल से उनका चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर विश्वास बढ़ता है। ईवीएम प्रदर्शन केंद्रों में जानकार कर्मियों द्वारा स्थानीय भाषा में सरल तरीके से जानकारी दी जाती है जिससे समाज का हर वर्ग EVM एवं VVPATs को समझ सके।

यह ईवीएम प्रदर्शन केंद्र चुनाव की घोषणा/प्रेस नोट की तिथि तक कार्यरत रहेगा इसके उपरांत यह बंद हो जाएगा। दिनांक 15.07.2025 को स्थापित होने की तिथि से जिले में अब तक यहां बड़ी संख्या में मतदाता एवं भावी मतदाता ईवीएम तथा वीवीपैट की सहायता से मतदान की प्रक्रिया से अवगत हो चुके है। इन प्रदर्शन केंद्रों में आने वाले लोगों को ईवीएम एवं मतदान की पूरी जानकारी दी जाती है तथा जानकारी प्राप्त करने वाले मतदाताओं से फीडबैक भी लिया जाता है एवं साप्ताहिक रूप से प्रतिवेदन विभाग को भेजा जाता है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon