Araria News: प्रधानमंत्री की दिवंगत माता पर टिप्पणी के विरोध में ‘फारबिसगंज बंद’, विधायक समेत एनडीए नेता सड़क पर उतरे

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Araria News प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रह्मलीन माता के खिलाफ कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेताओं द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में, आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और एनडीए के कार्यकर्ताओं ने ‘बिहार बंद’ के तहत फारबिसगंज में ज़बरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विधायक विद्यासागर केशरी ‘मंचन’ समेत भाजपा और जदयू के नेता अलग-अलग समूहों में सड़कों पर उतरे और बाजार बंद कराया। भाजपा नेता शंभू साह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर प्रतिष्ठानों और दुकानों को बंद कराया और नारेबाजी करते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया।

शहरी क्षेत्र के अलावा, कस्बाई इलाकों में भी बंद का व्यापक असर देखने को मिला। मौके पर फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी ने कहा कि दरभंगा में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से प्रधानमंत्री की माँ को गाली दी गई, जो बर्दाश्त से बाहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दिवंगत माँ को गाली देना विपक्षी दलों के चाल-चरित्र को दर्शाता है, और यह गाली सिर्फ उनकी माँ के लिए नहीं, बल्कि हर माँ के लिए है। इसी के प्रतिकार में भाजपा सहित एनडीए के घटक दलों के नेता सड़क पर उतरे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभू प्रसाद साह ने कहा कि प्रधानमंत्री की माँ का अपमान हिंदुस्तान नहीं सहेगा।

Araria News

 

उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं की इस करतूत का जवाब बिहार का हर नागरिक दे रहा है। उन्होंने बंद को सफल बनाने में सहयोग के लिए कारोबारियों का आभार भी प्रकट किया। बंद को सफल बनाने में सुमन सिंह, मनोज झा, धीरज पासवान, वीरेंद्र प्रसाद ‘मिंटू’, गुंजन सिंह, संदीप कुमार, आदर्श गोयल, प्रवीण कुमार, रमेश सिंह, सुरेश केशरी, संजय अकेला, केशव सिंह, मनीष सिंह, अमित निराला, मोदानंद दास, मनोहर मंडल, लालो ठाकुर, सूरज टुनटुन, मनोज सोनी, प्रेम केशरी, आयुष कुमार और राहिल खान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पार्टी के झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए सड़कों पर उतरे थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon