अतिथि सहायक प्रोफेसर की सेवानिवृत्ति पर विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित

सहरसा, अजय कुमार : राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग के अतिथि सहायक प्रोफेसर डॉ वीणा मिश्रा की सेवानिवृत्ति पर महाविद्यालय में भव्य विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गयी।जिसमें महाविद्यालय के सभी वरिष्ठ प्रोफेसर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विभाग के सभी विभागाध्यक्ष, सभी संकायों के सहायक प्राध्यापक, महाविद्यालय से स्थानांतरित हुए रमेश झा महिला कॉलेज एवं एसएनएस आरकेएस कॉलेज में सम्प्रति कार्यरत सहायक प्राध्यापक, महाविद्यालय के सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं राजनीतिशास्त्र विभाग की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उनके सुपुत्र अनुराग एवं पुत्रवधू पूजा भी उपस्थित रही। प्राचार्य प्रो डॉ. गुलरेज रौशन रहमान ने पाग, ऊनी शॉल और बूके प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

डॉ गुलरेज ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ वीणा अपने कार्य के प्रति समर्पित, कक्षा कार्य के प्रति नियमित, अपने विषय की विदूषी और महाविद्यालय के सह-शैक्षिक कार्यों मे सदैव तत्पर रहने वाली सहायक प्रोफेसर के रूप में लोकप्रिय रही हैं । यह बात महाविद्यालय में पदस्थापना के कुछ ही दिन बाद मेरे संज्ञान में आ गया था तो मैंने पंद्रह अगस्त पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम के मंच से उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया था। पुर्व प्राचार्य डॉ ललित नारायण मिश्र ने कहा कि कॉलेज के दिनों में डॉ वीणा बी आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में मेरी सहपाठी रहीं हैं और तभी से मैं उन्हें प्रतिभाशाली, अध्ययनशील और विश्वविद्यालय के केन्द्रीय पुस्तकालय की नियमित छात्रा के रूप में देखता आ रहा हूं। राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय के ही इतिहास विभाग के विद्वान प्रोफेसर डॉ भवानंद झा से उनका परिणय संस्कार हुआ तो इनके साथ मेरा पारिवारिक संबंध बना रहा और मेरे दु:ख की घड़ी में ये सदैव मेरे साथ खड़ी रही। डॉ राजीव कुमार झा ने कहा है डॉ वीणा, छात्रों के बीच लोकप्रिय, सौम्य व्यक्तित्व और मातृत्व भाव से ओतप्रोत शिक्षिका रही हैं। महाविद्यालय से आज इनकी बिदाई से मैं व्यक्तिगत रूप से काफी भावुक हो रहा हुं।

परीक्षा नियंत्रक डॉ अरूण कुमार झा ने कहा कि डॉ. वीणा में वात्सल्य भाव इतनी गहरी थी कि वह तीज-त्योहारों पर घर में बने पकवानों को लाना कभी नहीं भुलतीं थी। छात्रों की पढ़ाई, उनके अच्छे रिजल्ट और विभाग की सीआइए की परीक्षा सम्पन्न करा लेने के प्रति सदैव अद्यतन रहती थी। डॉ. अक्षय कुमार चौधरी और डॉ आलोक कुमार झा ने कहा कि डॉ. वीणा मिश्रा महाविद्यालय की गरिमा और समावेशी शैक्षिक वातावरण के प्रति काफी संवेदनशील थीं और छात्र हित में वह ऑफ लाइन के साथ साथ ऑन लॉइन क्लास भी लेती थी। डॉ. सुमंत राव ने कहा कि कुछ ही दिन पहले मेरी मां का देहावसान और मेरी विभागाध्यक्ष डॉ. वीणा का इसी समय सेवानिवृत्ति मेरे लिए दु:खद व भावनात्मक है। डॉ. वीणा ने अपने भावपूर्ण संबोधन में प्राचार्य डॉ. गुलरेज को एक उर्जावान प्रशासनिक पदाधिकारी, अंग्रेजी के विद्वान प्रोफेसर और सरल हृदय व्यक्तित्व बताया एवं कहा कि इनके कार्यकाल में महाविद्यालय काफी उन्नति और प्रगति करेगी। उन्होंने पुर्व प्रचार्य डॉ. ललित नारायण मिश्र, डॉ. राजीव कुमार झा, डॉ. उर्मिला अड़ोरा, डॉ. अरूण कुमार झा, डॉ. आशुतोष झा, डॉ. इन्द्र कांत झा और इनके बाद महाविद्यालय में पदस्थापित सभी प्राध्यापकों का आज के समारोह हेतु आभार व्यक्त किया तथा कुछ सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को भी याद करते हुए उन्होंने कहा कि राजेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में अपने छ: साल की सेवाकाल में उन्होंने सदैव अपना बेहतर देने का प्रयास किया, जिसमें उन्हें यहां के वरीय प्राध्यापकों का सदैव सहयोग और मार्गदर्शन मिला। महाविद्यालय के शैक्षिक व्यवस्था को गुणवत्तापूर्ण, छात्र हितैषी, स्वच्छ और समावेशी बनाये रखने में इन लोगों को और विशेषकर अपने सभी प्रतिभाशाली अतिथि सहायक प्राध्यापकों को मैं भावुक आत्मीयता से याद करूॅंगी। मंच संचालन डॉ. अक्षय और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अलोक ने किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon