Purnia News: छात्राओं की सुरक्षा को लेकर ‘उड़ान गश्ती’ सक्रिय, पूर्णिया के स्कूल-कॉलेजों और पार्कों का किया निरीक्षण

पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक महोदया के निर्देशानुसार छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पूर्णिया जिले में ‘उड़ान गश्ती दल’ द्वारा आज दिनांक 31 जुलाई 2025 को विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान गश्ती दल ने जिले के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों एवं सार्वजनिक स्थलों जैसे पार्कों का भ्रमण किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, छेड़खानी जैसी घटनाओं की रोकथाम करना और छात्राओं में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ाना है। उड़ान गश्ती की मौजूदगी से छात्राओं और उनके परिजनों में सकारात्मक संदेश गया है, वहीं असामाजिक तत्वों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक महोदया ने स्पष्ट किया है कि छात्राओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में उड़ान गश्ती लगातार सतर्क और सक्रिय रहेगी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon