Araria News: अग्निकांड पीड़ितों से मिले नवनिर्वाचित विधायक मनोज विश्वास, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

अररिया, प्रिंस कुमार: Araria News फारबिसगंज प्रखंड की अड़राहा पंचायत के वार्ड संख्या 05 में शनिवार को हुए भीषण अग्निकांड के बाद रविवार को नवनिर्वाचित विधायक मनोज विश्वास पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

तीन घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
अग्निकांड की घटना शनिवार को अड़राहा पंचायत के वार्ड संख्या 05 में घटी, जहां दयानंद ऋषिदेव के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने परिवार के तीनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में घर में रखा कीमती सामान, फर्नीचर, जेवर, महत्वपूर्ण कागजात, और लगभग डेढ़ लाख रुपये नकद समेत करीब सात लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान होने की बात कही जा रही है। घटना के समय घर में मौजूद रीता देवी ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक परिवार का सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

विधायक ने दिया प्रशासनिक मदद का भरोसा
घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद, नवनिर्वाचित विधायक मनोज विश्वास रविवार को घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना और गहरी संवेदना व्यक्त की। विधायक मनोज विश्वास ने मौके से ही प्रशासनिक पदाधिकारियों से बात की और तत्काल राहत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सरकारी सहायता और आवश्यक मदद प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान विधायक के साथ पूर्व मुखिया अरुण यादव, पैक्स अध्यक्ष रंजन मंडल, सरपंच दिलीप यादव, मनोज मेहता सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon