Purnia News
पूर्णिया

पूर्व विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल ने रास्ते से उठाकर किया जानलेवा हमला

पूर्णिया, नंदकिशोर: रुपौली की पूर्व विधायक सह राजद प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती का पति पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल एक बार फिर चर्चा में आ गया है। गुरुवार की संध्या पूर्व प्रखंड प्रमुख अवधेश मंडल ने राह चलते एक व्यक्ति को उठाकर उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए तेज धारदार हथियार से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहरी पंचायत के कुसहा मलिक निवासी ढोरई मंडल का पुत्र राम बल्लभ मंडल उर्फ भोला मंडल है। घायल भोला मंडल ने बताया कि वह गुरुवार की संध्या अपने घर से भवानीपुर बाजार आ रहा था। इसी दौरान अवधेश मंडल अपने चार पहिया वाहन और दो मोटरसाइकिल से दो मोटरसाइकिल पर चार आदमी और चार पहिया वाहन पर 10 से 12 अन्य साथियों के साथ हथियार के बल पर उसे सर्किल टोला बजरंगबली मंदिरबलिया से भवन देवी जाने वाली सड़क सड़क के नजदीक बजरंगबली स्थान के पास से जबरन उठाकर भवनदेवी टोला स्थित अपने आवास पर लेकर चला गया।

उसने बताया कि अपने आवास पर ले जाने के बाद पूर्व प्रमुख उसके साथ बेरहमी से मारपीट करते हुए उसके सिर पर जान मारने की नीयत से तेज धारदार छेवनी से हमला कर दिया। छेवनी से वार करने की वजह से भोला मंडल का सिर बुरी तरह कट गया। जिसके बाद वह किसी तरह अवधेश मंडल के आवास से भागकर अपना जान बचाया और घायल स्थिति में वह भवानीपुर अस्पताल पहुंचा। जहां मौके ओर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। घायल भोला मंडल की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि इसके पूर्व भी अवधेश मंडल उसके घर पहुंच कर उनलोगों के साथ जबरन मारपीट किया था।

जिसको लेकर उसके द्वारा अवधेश मंडल पर मुकदमा भी किया था। उसने बताया कि उसी मुकदमे की वजह से अवधेश मंडल उसके पति के ऊपर जानलेवा हमला किया है। पिंकी देवी ने बताया कि अवधेश मंडल कभी भी उनलोगों के साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। घायल रामबल्लभ मंडल के द्वारा भवानीपुर थाना में पूर्व प्रमुख अवधेश मंडल सहित अन्य के बिरुद्ध आवेदन दिया गया है। इस बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति के द्वारा दिये गए आवेदन पर मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि मामले का अनुसंधान किया जा रहा है।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *