छठी बार विधायक तथा पुनः मंत्री बनने पर पूर्व विधायक शंकर सिंह ने लेशी सिंह को दी बधाई

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: महिला सशक्तिकरण की बेमिशाल उदाहरण तथा लगातार छठीबार विधायक बनकर सदन में पहुंचीं कबीना मंत्री लेशी सिंह के पटना स्थित आवास पर पूर्व विधायक शंकर सिंह एवं उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह बुके देकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मौके पर पूर्व विधायक शंकर सिंह एवं उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह ने बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहीं कि मंत्री लेशी सिंहजी का राजनीतिक सफर निरंतर जनसेवा, समर्पण और सादगी का अदभूत उदाहरण रहा है। उनकी इतनी बड़ी जीत के बाद भी उनकी विनम्रता और सहज व्यवहार हर किसी को अपने करीब खींच लाता है।

इतना ही नहीं, क्षेत्र के विकास के लिए उनकी दूरदृष्टि, योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्यवयन की क्षमता, जनता की समस्याओं को प्राथमितका के आधार पर हल करने का उनका जज्बा, वास्तव में प्रेरणादायी है। धमदाहा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक महिला सशकितकरण तथा सामाजिक उत्थान के लिए उन्होंने क्षेत्र मे जो निरंतर कार्य किये हैं, उससे जन-जन में उनके प्रति सम्मान और विश्वास, और अधिक मजबूत हुआ है। उन्हें आशा एवं पूर्ण विश्वास है कि आनेवाले समय में लेशी सिंहजी इसी दृढनिष्ठा, संवेदनशीलता और ईमानदारी के सभी जनता की सेवा में तत्पर रहेंगी तथा क्षेत्र के सर्वांगिण विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon