पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने छोड़ी जेडीयू, थामा राजद का दामन — धमदाहा से लेसी सिंह को दे सकते हैं टक्कर

पूर्णिया: पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने 11 वर्षों बाद जेडीयू को अलविदा कहते हुए शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की सदस्यता ग्रहण की। पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राजद का दामन थामा। इस मौके पर तेजस्वी यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि संतोष कुशवाहा के आने से कोसी और सीमांचल में पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक न्याय की लड़ाई को और गति मिलेगी।

संतोष कुशवाहा ने जेडीयू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अब पार्टी पर सामंती मानसिकता वाले लोगों का कब्जा हो गया है, जो गरीब, दलित और पिछड़ों के खिलाफ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को अंधेरे में रखकर राजनीतिक फैसले लिए जा रहे हैं और जेडीयू को खत्म करने की साजिश चल रही है।

ऐसे हालात में सामाजिक न्याय की लड़ाई वहीं रहकर नहीं लड़ी जा सकती थी। सूत्रों के अनुसार, संतोष कुशवाहा को धमदाहा सीट से राजद उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है, जहां उनका मुकाबला बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह से हो सकता है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव जो भी जिम्मेदारी देंगे, वे उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon