सहरसा, अजय कुमार : शहर के प्रशांत सिनेमा रोड स्थित प्राइम हेल्थ केयर क्लीनिक में सोमवार को फ्री फाइब्रोस्कैन जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉक्टर ए एम एहसान के विशेष आग्रह पर मुंबई से डाक्टर मशीन लेकर सहरसा पहुंचे। जिसके अंतर्गत दो सौ से अधिक मरीज का जांच किया गया। डॉक्टर एहसान ने बताया कि फाइब्रोस्कैन आधुनिक जांच मशीन है। जिसके द्वारा बिना किसी दर्द या परेशानी के लीवर की बीमारी जैसे फैटी लीवर हेपेटाइटिस सिरोसिस या उससे भी गंभीर बीमारी का पता सिर्फ 5 मिनट में लगाया जाता है।पटना दिल्ली जैसे बड़े शहर की अस्पतालों में फाइब्रो स्कैन जांच की कीमत लगभग ₹6000 है जिसके कारण लोग महंगी जांच नहीं करवा पाते हैं।ऐसे में प्राइम क्लिनिक प्राइम हेल्थ केयर क्लिनिक द्वारा कोसी क्षेत्र में गरीबों को देखते हुए निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें अब तक 200 से अधिक मरीजों ने अपना जांच करवाया है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी शिविर लगाया गया। दूसरी बार पुनः पुराने मरीज ने अपना जांच कराया जिसमें काफी सुधार देखने को मिला।जिसके कारण लोगों को बीमारी से राहत मिली है।उन्होंने कहा कि लिवर को बचाए रखने के लिए विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लोग गैस, पेट दर्द, बार-बार उल्टी एवं फैटी लीवर को इग्नोर करते हैं। इससे बचने के लिए परहेज जरूरी है। जिसके अंतर्गत जंक फूड बाहर की पैकेट बंद फूड से बचने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की पेट की परेशानी होने पर लीवर की जांच अवश्य कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फ्री जांच शिविर के माध्यम से काफी लोगों को सहूलियत एवं लाभ प्राप्त हुई है।उन्होंने कहा कि हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से बचने के लिए ब्लड टेस्ट एवं सही समय पर दवा लेना जरूरी है।



