पूर्णिया : विगत दिनों एम एल आर्या कॉलेज, कसबा के नए भवन निर्माण को लेकर छात्रों का एक शिष्टमंडल प्राचार्य रीता सिन्हा से मिला और निर्माण कार्य की प्रगति तथा आवश्यक समन्वय पर चर्चा की। छात्रों ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा महाविद्यालय की आधारभूत संरचना के विकास हेतु राशि उपलब्ध कराई गई है, जिसके अंतर्गत कॉलेज परिसर में चार मंज़िला अत्याधुनिक भवन का निर्माण प्रस्तावित है।पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के शोधार्थी रवि गुप्ता ने इसे कसबा और विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय बताते हुए कहा कि यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा और आने वाली पीढ़ियों के लिए दीर्घकालिक लाभकारी सिद्ध होगा। उन्होंने कसबा के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों, पूर्ववर्ती छात्रों और छात्रसंघ पदाधिकारियों से अपील की कि निर्माण कार्य में सहयोग और सकारात्मक समन्वय बनाए रखें, ताकि किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।छात्र नेता नितीश पासवान ने कहा कि महाविद्यालय की वर्तमान इमारत जर्जर अवस्था में है, ऐसे में नया भवन समय की मांग है। इससे क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और भविष्य में नए पाठ्यक्रमों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष आभास दर्बे ने कहा कि भवन निर्माण की खबर से कसबा वासियों में उत्साह का माहौल है और इससे वर्ग संचालन सुचारु रूप से हो सकेगा।छात्र नेता सुगम कुमार ने कहा कि बहुमंज़िला भवन बनने के बाद यह कॉलेज विश्वविद्यालय अंतर्गत आधुनिक सुविधाओं वाला प्रमुख संस्थान बनकर उभरेगा, जहां छात्रों और शिक्षकों को मूलभूत से लेकर उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने यह भी स्मरण कराया कि इस महाविद्यालय के विकास में पूर्वजों का योगदान रहा है, जिसे आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।मौके पर चंदन कुमार और रितेश यादव सहित अन्य छात्र भी उपस्थित रहे। Post navigationपूर्णिया विश्वविद्यालय में पेंडिंग–प्रमोटेड रिजल्ट से पंजीयन ठप, छात्रों ने तिथि बढ़ाने और परिणाम शीघ्र जारी करने की उठाई मांग