सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS शहर के मुख्य बाजार दहलान चौक स्थित शनिवार देर रात्रि एक मनिहारी सामान के गोदाम में बिजली के शॉट सर्किट से आग लगने से गोदाम में रखे लगभग 10 लाख के सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। जबकि अगल बगल के दुकान में कोई क्षति नहीं हुई। कृष्णा नगर वार्ड 37 निवासी पीड़ित व्यवसायी दीपक कुमार गुप्ता ने सदर थाना में दिये आवेदन में कहा कि वे मनिहारी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। शनिवार की रात्रि लगभग 10:30 बजे दहलान चौक वार्ड 14 होटल एंबेसी से सटे उनके गोदाम में अचानक आग लग गयी।
उस वक्त वे घर पर थे एवं अगल-बगल के लोगों द्वारा मोबाइल से सूचना प्राप्त होते ही वे दुकान पर तत्काल पूरे परिवार के साथ पहुंचे। वही तत्काल अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी।मौके पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद एवं दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक उनके गोदाम में जमा लगभग 10 लाख रुपए मुल्य का मनिहारी एवं श्रृंगार का सामान जलकर राख हो गया।
इस बाबत जिला अग्निशमन पदाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल अनुमंडल अग्नि सामान पदाधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद यादव, सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में दो बड़ी एवं एक छोटी अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचकर घंटे मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यवसाय दीपक कुमार ने बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात बतायी है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 लख रुपये मूल्य के मनिहारी एवं श्रृंगार सामग्री जलने की बात सामने आयी है।



