पूर्णिया सेवा शिविर की भव्य तैयारी शुरू, कावरियों की सेवा हेतु कार्यकर्ताओं को सौंपे गए जिम्मेदारियां

पूर्णिया: रविवार को पूर्णिया के गुलाबबाग स्थित पाट व्यवसाय भवन में पूर्णिया सेवा शिविर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता शिविर अध्यक्ष शंकर कुशवाहा ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी श्रावणी मेले में बांका के दुल्ली सार स्थित शिविर के सफल आयोजन हेतु रणनीति तैयार करना और विभागवार जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपना था। बैठक में मौजूद सदस्यों ने शिविर के संचालन को लेकर अपने-अपने विचार साझा किए और शिविर को और अधिक व्यवस्थित, सेवाभावी और प्रभावशाली बनाने के लिए विभिन्न सुझाव दिए।

वक्ताओं ने कहा कि पूर्णिया सेवा शिविर वर्षों से कावरियों को शुद्ध भोजन, ठहरने की समुचित व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधा, दवा, जलपान, स्नान एवं विश्राम जैसी मूलभूत सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराता आ रहा है, और इस बार भी सेवा का स्तर और ऊँचा उठाया जाएगा। यह शिविर वर्ष 2013 से ही लगातार आयोजित किया जा रहा है और आज यह केवल एक सेवा शिविर नहीं, बल्कि एक पहचान बन चुका है, जिसकी चर्चा देश ही नहीं, विदेशों तक होती है।

बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष शंकर कुशवाहा ने कहा कि “यह सेवा भावना सभी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण का परिणाम है। हमारा उद्देश्य केवल सुविधा देना नहीं, बल्कि एक ऐसा वातावरण बनाना है जहाँ हर कावंरिया खुद को सम्मानित और सुरक्षित महसूस करे।” उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि शिविर की पहचान को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए समर्पण के साथ कार्य करें। कोषाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं से आर्थिक सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी सभी के सहयोग से शिविर को सफलतापूर्वक संचालित किया जाएगा।

Purnia News

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिविर से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रताप सिंह, मुकेश जायसवाल, प्रकाश सिंह, राकेश कुमार, विजय राय, राजेश गोस्वामी, जितेश मेहता, नीलू सिंह पटेल, राजकुमार यादव, गणेश बर्नवाल, रूपेश डुंगरवाल, महावीर महाराज, गुप्तेश कुमार, चिंटू वर्णवाल, अमन जायसवाल, लड्डू दास, हिटलर ठाकुर, आशीष गोस्वामी, नीतीश वर्णवाल, भोला कुशवाहा, उपेंद्र सिंह, दिनकर मंडल, धीरज कुमार सिंह, संजय राय, विजय पाल, मुकेश महतो, दिलीप पोद्दार, बबलू विश्वास, अजय कुमार चुन्ना, गौरव विश्वास, डिंपल कुशवाहा, बिट्टू भगत, अरुण गुप्ता, अमित कुमार शर्मा उर्फ फुल्टिस, अमरदीप मंडल, रंजन कुमार राय, अंबुज यादव, सत्येंद्र यादव, बिपिन ठाकुर, मनोज दर्वे, वीरेंद्र चौधरी, संजीव चौधरी, सचिन मेहता, बउआ मेहता, चंदन मजूमदार, नंदन श्रीवास्तव, बिट्टू कुशवाहा आदि प्रमुख नाम शामिल रहे।

शिविर की सफलता के लिए अब हर विभाग के कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों की सूची दी जा रही है और सभी ने सेवा भावना से पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लिया है। बैठक का माहौल पूर्णतः सकारात्मक और सेवा भावना से ओतप्रोत रहा, जिससे यह स्पष्ट है कि आने वाले श्रावण मेले में पूर्णिया सेवा शिविर पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित और प्रभावशाली रूप में नजर आएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon