PURNIA NEWS : पूर्णिया में गुलाबबाग T.O.P (सदर थाना) की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की एक बड़ी घटना का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नकद ₹12,000 रुपये, सोने और चांदी के जेवरात सहित एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
इस मामले में दो अभियुक्तों — आकाश कुमार उरांव (उम्र 24 वर्ष, पिता वासुदेव उरांव, निवासी आईना महल) और विक्रम ऋषि (उम्र 24 वर्ष, पिता लक्ष्मण ऋषि, निवासी इमलीपट्टी, वार्ड नं. 36, थाना सदर, जिला पूर्णिया) — को गिरफ्तार किया गया है



