PURNEA NEWS/वि० सं० : जाने-माने अधिवक्ता स्व० सुमन कुमार सिन्हा को दी गई भावभीनी श्रद्धांजली। उनका निधन लगभग 71 वर्ष की अवस्था में हृदय गति रुक जाने से 5 अप्रैल को तड़के 03:45 बजे हो गया। शनिवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय सिन्हा के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व० सुमन कुमार सिन्हा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। अध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि सुमन कुमार सिन्हा ने वर्ष 1991 में संघ की सदस्यता ग्रहण की थी। वे विद्वता से भरपूर व्यक्तित्व के धनी थे। साथ ही पूर्णिया के प्रख्यात अधिवक्ता श्रीधर बाबू के सुपुत्र थे। पिछले कुछ वर्षों से उन्होंने अपने-आप को विधि व्यवसाय से अलग कर लिया था व अन्य क्षेत्रों में अपना योगदान ज्यादा दे रहे थे। वे अपने पीछे विधवा पत्नी निभा सिन्हा और एक पुत्र छोड़ गए हैं। पुत्र व्यवसाय से जुड़ा हुआ है। संध्या 4.00 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर वयोवृद्ध अधिवक्ता स्व० सुमन कुमार सिन्हा के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
PURNEA NEWS : अधिवक्ता स्व० सुमन कुमार सिन्हा को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


