पूर्णिया के अधिवक्ता स्व० उत्तम लाल को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि

पूर्णिया, वि० सं० : जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के सदस्य अधिवक्ता स्व० उत्तम लाल को दी गई भाव-भीनी श्रद्धांजलि। उनका निधन 27 नवंबर को रात्री 10.43 बजे लगभग 62 वर्ष की अवस्था में इलाज के दौरान हो गया। रविवार को सड़क दुर्घटना के बाद से उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को जिला अधिवक्ता संघ के तमाम अधिवक्ताओं ने स्वर्गीय लाल के सम्मान में शोक-संवेदना व्यक्त करते हुए अपने-आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखा। संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में दिन के 01:30 बजे संघ के प्रशाल में एक शोक-सभा का आयोजन कर स्व० उत्तम लाल के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

इस मौके पर संघ के सचिव सुमन जी प्रकाश एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण उपस्थित थे। अध्यक्ष महोदय ने जानकारी देते हुए कहा कि उत्तम लाल 1998 से अपने संघ के सदस्य थे। वे काफी मृदु भाषी व मिलनसार और नेक दिल इंसान थे। अपने पीछे वे विधवा पत्नी इंद्रासनी देवी (गृहणी) और 2 पुत्र छोड़ गए हैं। दोनों पुत्र रेलवे में कार्यरत हैं और शादी शुदा हैं। संध्या 4.00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायिक कक्ष में भी एक संयुक्त शोक-सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी और अधिवक्ता गण शामिल हुए तथा 2 मिनट का मौन रखकर अधिवक्ता स्व० उत्तम लाल के आत्मा की शांति हेतु श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon