आपदा पीड़ितों को सहायता: डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर स्वजनों को मिला अनुग्रह अनुदान

पूर्णिया: जिला पदाधिकारी पूर्णिया अंशुल कुमार के निर्देश पर आपदा पीड़ितों को प्राथमिकता के आधार पर सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई करते हुए आज बायसी अंचल अधिकारी द्वारा डूबने से मृत दो व्यक्तियों के स्वजनों को अनुग्रह अनुदान स्वरूप चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। स्वर्गीय अनायत (पिता मो. सब्बीर) की मृत्यु के उपरांत उनके निकटतम आश्रित सब्बीर अहमद (पिता मो. सगीर, साकिन ककहरवा, खपड़ा) को और स्वर्गीय रजीब (पिता स्वर्गीय कमरुल) की मौत के बाद उनकी पत्नी चुन्नी खातून (पति स्व. कमरुल, साकिन चौक पानी सदरा, बायसी नगर पंचायत) को यह सहायता राशि चेक के माध्यम से सौंपी गई। यह राहत प्रशासन की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का प्रतीक है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon