पूर्णिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा पंचमुखी मंदिर परिषद में आयोजित स्वागत समारोह में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल का गरिमामय स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने की। मंत्री के आगमन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उन्हें भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसी दौरान सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा “जय श्री राम” के गगनभेदी नारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा, और वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बना।

संगठन के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, तिलक और आरती से पारंपरिक स्वागत-अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए श्री जायसवाल ने कहा— “राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी के कुशल नेतृत्व में संगठन उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मेरी शुभकामनाएं पूरे संगठन के साथ हैं।” उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के लिए संघ के प्रति आभार भी व्यक्त किया। वही इस मौके पर जिला अध्यक्ष विजय शाह, मंत्री अशोक कुमार, महामंत्री तनु सिंह, उपाध्यक्ष संतोष कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रकाश कुमार और कटिहार जिला अध्यक्ष गुड्डू सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।



