HOLI 2025: द ग्रीन प्लेनेट स्कूल में धूमधाम से मनाई गई होली, बच्चों ने किया रंगों से उल्लास का प्रदर्शन

सिमरी बख्तियारपुर/सहरसा, अजय कुमार: HOLI 2025 सिमरी बख्तियारपुर, 12 मार्च। रंगों का त्योहार होली इस बार सिमरी बख्तियारपुर स्थित द ग्रीन प्लेनेट स्कूल में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल परिसर में बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर ‘हैप्पी होली’ कहा और खुशी के साथ मिठाइयाँ भी वितरित कीं। इस अवसर पर बच्चों ने खूबसूरत रंगोली बनाई और होली के गीतों पर मस्ती से नृत्य किया। स्कूल के मैनेजमेंट हेड, सुमित गुप्ता ने कहा कि होली सिर्फ रंगों का पर्व नहीं, बल्कि यह परिवर्तन और बदलाव का प्रतीक है, जो हमें जीवन में नई शुरुआत करने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने यह भी कहा कि होली हमें दुखों को भुलाकर खुशियों की ओर बढ़ने का संदेश देती है। इस दौरान शालिनी गुप्ता, अनु गुप्ता, नाजिया, ज्योति, नेहा, निकिता, शिरत, सुधांशु, पूजा काजल, सिमरन, आशिया सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon