पूर्णिया जिले में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए पोस्टल बैलेट से हुआ होम वोटिंग

PURNIA NEWS : बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देशानुसार शुक्रवार को पूर्णिया जिले के सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों में 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग (PWD) मतदाताओं के लिए होम वोटिंग की विशेष व्यवस्था की गई। इस प्रक्रिया में संबंधित सहायक निर्वाची पदाधिकारी एवं मतदान कर्मियों की टीम ने मतदाताओं के घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कार्य संपन्न कराया।

जिला प्रशासन द्वारा यह पहल उन मतदाताओं के लिए की गई है जो शारीरिक असमर्थता या स्वास्थ्य कारणों से मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते। अमौर, कसबा और बायसी विधानसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है, जबकि शेष क्षेत्रों में प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का उद्देश्य है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में कोई भी पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रह जाए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon