Araria News: रेणु पुस्तकालय के पुनर्निर्माण की उम्मीद जगी, शिक्षा पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Araria News फारबिसगंज के प्रसिद्ध रेणु पुस्तकालय के पुनर्निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों में एक बार फिर उम्मीद जगी है। ‘ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन’ के अररिया जिला अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा द्वारा महामहिम राज्यपाल को दिए गए एक आवेदन के बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले पर संज्ञान लिया है। राजेश कुमार शर्मा ने रेणु पुस्तकालय की जर्जर हालत को देखते हुए राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान से इसके पुनर्निर्माण का आग्रह किया था।

Araria News

इस आवेदन के बाद, शिक्षा विभाग के पुस्तकालय एवं सूचना केंद्र निदेशालय के निदेशक सचिंद्र कुमार ने अररिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी को जल्द से जल्द पुस्तकालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया। निर्देश के बाद, आज अररिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी खुद रेणु पुस्तकालय का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान, मौके पर मौजूद मंजित मिश्रा और आशीष विद्यार्थी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पुस्तकालय की वर्तमान स्थिति और इसके बंद होने के कारणों से अवगत कराया। निरीक्षण के बाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जल्द ही पुस्तकालय के पुनर्निर्माण का संकेत दिया है, जिससे स्थानीय साहित्य प्रेमियों और आम नागरिकों में खुशी की लहर है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon