पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पूरे प्रखंड में अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ शिवालियों में उमड पड़ी तथा जलाभिषेक करते नजर आए। यह बता दें कि पिछले दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है, इस बारिश के बीच आस्था का सैलाब शिवालयों में उमडता रहा। किसी को वर्षा की परवाह नहीं रही। भारी वर्षा के बीच श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए शिवालयों में उमड पड़े। सभी ने शिवालियों में जाकर सुबह से ही पूजा=अर्चना करना प्रारंभ कर दिया था। खासकर महिलाओं की भीड़ काफी देखी गई।
TAGGED:PURNIA NEWS



