Bengal Politics: नई पार्टी बनते ही विवादों में घिरे हुमायूं कबीर, उम्मीदवार का टिकट 24 घंटे में वापस

कोलकाता: Bengal Politics पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद बनाने की मांग को लेकर सुर्खियों में रहे हुमायूं कबीर की नवगठित पार्टी जनता उन्नयन पार्टी (जेयूपी) में गठन के साथ ही विवाद शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित कबीर ने 2026 विधानसभा चुनाव के लिए बालीगंज सीट से निशा चटर्जी को उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन एक दिन के भीतर ही यह कहते हुए उनकी उम्मीदवारी वापस ले ली गई कि सोशल मीडिया पर मौजूद उनकी तस्वीरें और वीडियो पार्टी की छवि के अनुकूल नहीं हैं।

इस फैसले से नाराज निशा चटर्जी ने कबीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हिंदू होने के कारण उनका टिकट काटा गया और यह कदम पार्टी के कथित सेकुलर चरित्र पर सवाल खड़ा करता है। निशा का कहना है कि पार्टी के स्थापना दिवस पर उन्हें सम्मानित किया गया और उम्मीदवार बनाया गया, लेकिन 24 घंटे में ही उनकी सार्वजनिक छवि को लेकर सवाल उठाकर उनकी बदनामी की गई।

सोशल मीडिया पर अच्छी-खासी लोकप्रियता रखने वाली निशा चटर्जी ने संकेत दिए हैं कि वह बालीगंज से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में उतर सकती हैं, जबकि यह पूरा मामला जेयूपी के भविष्य और आंतरिक एकजुटता पर सवाल खड़े कर रहा है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon