ARARIA NEWS : बथनाहा स्थित I.H.H.S. एकेडमी में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) पर आधारित एक विशाल प्रदर्शनी आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न सरकारी विद्यालयों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने 100 से ज्यादा मॉडलों के माध्यम से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें रोबोटिक्स परियोजनाएँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि SSB 56वीं बटालियन के कमांडेंट शाश्वत रंजीत ने स्टॉलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना की l
जबकि विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम, व्याख्याता सुरेंद्र प्रताप सिंह, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि राजीव रंजन और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के मीडिया प्रभारी पंकज रंजीत ने भी प्रदर्शनी की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक देवभूषण और विद्यालय की निर्देशिका रोजी देवी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि STEM आधारित गतिविधियाँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, नवाचार, समस्या समाधान क्षमता और रचनात्मकता को मजबूत करती हैं।



