कसबा से प्रत्याशी हूं तो कसबा का उच्चतम विकास मेरा लक्ष्य – नितेश सिंह, NDA की सरकार के साथ आमजनों की सुविधा मेरा उद्देश्य – खेमका

Bihar Election 2025 : विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आज पूर्णिया जिले में दो प्रमुख चुनावी सभा में बड़े राजनेता नहीं आ सके। कसबा विधानसभा के मोहनलाल आर्य कॉलेज में एनडीए उम्मीदवार और लोजपा (रामविलास) के प्रत्याशी नितेश सिंह के समर्थन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आगमन प्रस्तावित था। पूर्णिया सदर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी विजय खेमका के समर्थन में अभिनेता और भाजपा नेता मनोज बाजपेई की सभा रानीपतरा में निर्धारित थी। सूत्रों के अनुसार, रेखा गुप्ता दिल्ली से पटना तक पहुंच गई थीं, लेकिन खराब मौसम के कारण पूर्णिया की उड़ान रद्द होने से वह यहां नहीं आ सकीं। वहीं मनोज बाजपेई को भी हवाई मार्ग से पटना होकर पूर्णिया आना था, लेकिन घने बादल और दृश्यता कम रहने के कारण उनकी यात्रा संभव नहीं हो पाई। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर बाद से पूर्वोत्तर बिहार के कई जिलों में घने बादलों और हल्की वर्षा के कारण हवाई परिचालन बाधित रहा।

दोनों स्थानों पर पहले से ही भारी भीड़ जुट चुकी थी। कसबा के मोहनलाल आर्य कॉलेज मैदान और पूर्णिया सदर के रानीपतरा मैदान में हजारों की संख्या में लोग नेताओं के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। समर्थक पार्टी झंडे और बैनर लिए नारे लगाते रहे। हालांकि थोड़ी मायूसी समर्थकोंमे देखी गई परंतु स्थानीय नेताओं और प्रत्याशी के भाषणों ने फिर से ऊर्जा को बढ़ाया और लोगों मे एक आस जगाई। कसबा में नितेश सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब कसबा का उद्धार होना तय है। अब कसबा के विकास में चार चांद लगेंगे। हमारे कसबा विधानसभा का बनवास समाप्त हो जएगा। पीएम मोदी तथा सीएम नीतीश कुमार एवं हमारे ऊर्जावान नेता चिराग पासवान विकास की धारा के लिए संकल्पित हैं। मेरा सपना पूर्णिया का विकास है और रहेगा।परंतु कसबा अब मेरा उच्च स्तरीय विकास के सपने वाला जगह है। इस मौके पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे एवं डॉक्टर तथा समाजसेवी ए के गुप्ता ने भी सभा को संबोधित किया।

विजय खेमका ने रानीपतरा में सभा को संबोधित करते हुए कहां की प्रधानमंत्री मोदी जी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना विकास के लक्ष्य को ऊंचाई तक ले जाना है। एनडीए की सरकार शहर शहर, गांव गांव और गली-गली में विकास की ज्योति जलाना चाहती हैं। हम सभी को सपना दिखाने वाले नहीं बल्कि सपने को हकीकत में बदलने वाले चाहिए और मैं इसी पथ पर अगर कर रहना चाहता हूं। आयोजकों ने बताया कि इन नेताओं का कार्यक्रम रद्द नहीं बल्कि तत्काल स्थगित किया गया है। जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, दोनों सभाओं की नई तिथि घोषित की जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon