“बिहार में अपराध करोगे तो जूनियर योगी का बुलडोजर चलेगा”: विश्व हिंदू युवा वाहिनी

पूर्णिया: विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने बिहार के नए उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी को हार्दिक बधाई देते हुए उन्हें “जूनियर योगी” की संज्ञा दी और कहा कि अब बिहार में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति लागू होगी। गोस्वामी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, “बिहार में अपराध करोगे तो कानून के साथ-साथ जूनियर योगी का बुलडोजर भी चलेगा।” उन्होंने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी की सख्त कार्यशैली से राज्य अपराधमुक्त बनेगा और कानून-व्यवस्था मजबूत होगी।

संगठन के सीमांचल प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने भी गृह मंत्री के साथ पूर्ण समर्थन की घोषणा करते हुए कहा कि विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ हर जिले में धर्म-सुरक्षा, राष्ट्रहित और कानून व्यवस्था के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा तथा अपराधियों को बिहार में कोई जगह नहीं मिलेगी। उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। संगठन ने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार जल्द ही सुरक्षित, विकसित और अपराधमुक्त राज्य के रूप में नई पहचान बनाएगा।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon