SAHARSA NEWS: मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में युवाओं की बैठक में 9 अगस्त को अद्भुत शिवलिंग पर जलार्पण करने का निर्णय

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिले के सिमरी बख़्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र के कांठो पंचायत स्थित मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध बाबा मटेश्वर धाम मंदिर परिसर में बुधवार को युवाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद हर्ष यदुवंशी ने बताया कि इस बार भाद्र मास के पहले रविवार को हरिद्वार के तर्ज पर बाबा मटेश्वर के अद्भुत शिवलिंग पर जलाभिषेक की जाएगी। जिसको लेकर अभी से तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सैकड़ो की संख्या में युवा शिव भक्त नौ अगस्त को सिमरी बख्तियारपुर से मुंगेर के उत्तरवाहिनी गंगा घाट के लिए प्रस्थान करेंगे।

जहां से देर शाम जल भरकर बाबा मटेश्वर धाम के लिए प्रस्थान करेंगे और भाद्र मास के पहले सोमवारी को बाबा के अद्भुत शिवलिंग पर जलाभिषेक करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें दर्जनों की संख्या में बाइक सावार शिवभक्त रहेंगे। जो जल भरने के बाद फास्ट बम की तरह दौड़ कर दूसरे शिव भक्त को जल देंगे और पुनः वह बाइक से आगे बढ़ेंगे। इस मौके पवन झा, सेठ झा, शिवम सिंह, मिथुन कुमार, सूरज झा, अनिल यादव, सजन राय, संजू झा, हरेराम झा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon