अररिया में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने जन्मदिन सेवा और समाजहित में मनाया, कंबल वितरण से किया गरीबों का सहारा

अररिया, प्रिंस कुमार: अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने सोमवार को अपना जन्मदिन पारंपरिक उत्सव के बजाय सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने श्रीधाम वृंदावन, अररिया सदर अस्पताल और रेलवे स्टेशन तक कंबल वितरण कर जरूरतमंदों को राहत दी।

ठंड से बचाने के लिए सांसद ने स्वयं अररिया कोर्ट स्टेशन पर राहगीरों को कंबल ओढ़ाए, वहीं अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी कंबल बांटे गए। दिन की शुरुआत सांसद ने गुरुदेव नानू बाबा से आशीर्वाद लेकर की और दिनभर अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के बीच सादगी से केक काटकर जन्मदिन मनाया।

भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में नरपतगंज विधायक देवंती यादव और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। सांसद ने कहा कि जनता का स्नेह और सहयोग उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और उनका संकल्प है कि वे अररिया के विकास और लोगों के सुख-दुख में हमेशा खड़े रहेंगे। जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की भारी संख्या में उपस्थिति ने इस दिन को विशेष बना दिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon