पूर्णिया: पूर्णिया के गिरजा चौक स्थित टाउन हॉल में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान मंत्री Leshi Singh ने मंच से अपने राजनीतिक विरोधियों पर जोरदार हमला बोला और पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा व पूर्व विधायक बीमा भारती को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिन नेताओं को पद और पहचान दी, उन्हीं लोगों ने समय आने पर पीठ में छुरा घोंपने का काम किया। लेशी सिंह ने तीखे शब्दों में कहा कि जो नीतीश कुमार के साथ विश्वासघात करेगा, उसका राजनीतिक भविष्य भी ऐसा ही होगा। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों और जनता के भरोसे को अपनी ताकत बताया। समारोह में विपक्ष की ओर से इन बयानों कार्यक्रम में रूपौली के विधायक कलाधर मंडल, भी मौजूद रहे, वहीं पार्टी नेताओं ने मंच से यह संकेत भी दिया कि 2029 के लोकसभा चुनाव में लेशी सिंह को पूर्णिया से मैदान में उतारने की तैयारी है। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक जुटे, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में नजर आया।
पूर्णिया में Leshi Singh का विरोधियों पर तीखा हमला: “नीतीश को धोखा देने वाले सगे नहीं, 2029 लोकसभा चुनाव लड़ने के संकेत

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


