नाथबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में अरजपुर ने चौसा को हराया

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : नाथबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के उदघाटन मैच में अरजपुर ने चौसा को हराकर, क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर गया है । यह बता दें कि प्रखंड के नवटोलिया विद्यालय के प्रांगण में शॉट पीच बाउंड्री का आयोजन नाथबाबा क्रिकेट टूर्नामेंट के बैनर तले किया जा रहा है, यह आयोजन 31 दिसंबर तक चलेगा । इसमें कुल सोलह टीमें भाग ले रही हैं । यह मैच आठ ऑवरों को होगा । इस क्रिकेट मैच का उदघाटन पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता राजीव कुमार ठाकुर ने संयुक्त रूप से किया । सोमवार को इस टूर्नामेंट का आगाज किया गया, जिसमें उदघाटन मैच में विराट टाईगर टीम चौसा एवं गांधी हाईस्कूल अरजपुर की टीमों के बीच खेला गया । इसमें सबसे पहले चौसा के कप्तान राजा एवं अरजपुर टीम के कप्तान टुटु के बीच टॉस किया गया, जिसमें चौसा के कप्तान राजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया तथा चार विकेट पर 80 रन बनाते हुए, अरजपुर के कप्तान को 81 रन का लक्ष्य दिया । इस टीम के मो अरबाज ने सबसे ज्यादा 36 रन बनाए । जवाब में उतरी अरजपुर की टीम मात्र दो विकेट खोकर 81 रन बना लिया तथा उदघाटन मैच अपने नाम कर लिया ।

इस टीम के खिलाडी आशीष ने 34 रन अपने नाम किया । इस मैच में चौसा से राजा, दीपक, मो अलतमस, मो अरबाज, मो साबिर, मो इस्ताक, प्रिंस, मो सद्दाम, रूसु एवं प्रिंस टू ने खेल में भाग लिया, जबकि अरजपुर टीम से टुटु, आशीष, रोहित, सूरज, रमण, रोबिन्स, सत्यम, आदर्श, शिवम, पियष, अंकुश ने भाग लिया । मौके पर उदघाटन करते हुए पंचायत समिति सदस्य सुनीता देवी ने खुशियां व्यक्त करते हुए कहा कि इस भीषण ठंड में भी चुवाओं का खेल के प्रति उत्साह देखते ही बनता है । खेल में जो खिलाडी जितना अपना पसीना बहाएगा, उसे उतनी सफलता मिलेगी । वैसे क्रिकेट मैच संभावनाओं का खेल है, इसमें कौन कब बाजी मार लेगा, कहना मुश्किल होता है । वैसे जीती हुई टीम एवं हारी हुई टीम को बराबर मेहनत करने की जरूरत है । हार से जीत की ओर बढने की ताकत देता है, जबकि जीते हुए खिलाडी को और कुछ अच्छा करने का अवसर देता है । इसलिए किसी को निराश होने की जरूरत नहीं है । इसका आयोजन कमिटी के अध्यक्ष आदित्य कुमार, कोषाध्यक्ष दिलखश कुमार, सचिव अमित कुमार सहित अन्य युवावर्ग ने किया था, जबकि मौके पर सामाजिक कार्यकतर्ता राजीव कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार, आलोक कुमार, अभिमन्यु कुमार, परमानंद कुमार, कुंदन कुमार, राजा पासवान, अंश सिंह, विशाल पासवान, पंकज पासवान सहित सैकडो की संख्या में दर्शक उपस्थित थे ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon