‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम में डीएम ने सुनीं 09 शिकायतें, दो मामलों का त्वरित निष्पादन

पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ‘07 निश्चय-03 से बढ़ेगा अपना बिहार’ अभियान के तहत संचालित ‘सबका सम्मान–जीवन आसान (Ease of Living)’ कार्यक्रम में सोमवार को अंशुल कुमार ने प्रज्ञान सभागार में आम नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 09 आवेदनों पर विचार किया गया, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व एवं भू-अर्जन से जुड़े रहे, जबकि सामान्य शाखा और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित आवेदन भी शामिल थे।

सुनवाई के क्रम में दो मामलों का निपटारा तत्काल कर दिया गया, वहीं शेष प्रकरणों को नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए समयबद्ध निष्पादन के निर्देश दिए गए। कार्यक्रम के दौरान अपर समाहर्ता (राजस्व) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। आवेदकों का विधिवत पंजीकरण कर उन्हें प्राप्ति रसीद प्रदान की गई तथा सभागार में बैठने, शुद्ध पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि इस पहल के अंतर्गत प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर नियमित रूप से जनसुनवाई आयोजित की जा रही है, ताकि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon