पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोडियर पूरब पंचायत के हटियाटोला के पास में रविवार को लगी अगलगी में पीडित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटकर, मुखिया द्वारा उनके आंसू पोछने का प्रयास किया गया है।

मुखिया आरती देवी तत्काल सभी पीडितों मोती राय, शर्मिला देवी, मुकेश महतो, मिथिलेश महतो, पिकेश महतो एवं रूपेश महतो के यहां पहुंचकर उनके बीच वस्त्र सहित कई तरह के अनाज आदि राहत सामग्री अपनी ओर से उपलब्ध कराए। मौके पर मुखिया आरती देवी ने कहा कि पंचायत की जनता उनके परिवार के सदस्य हैं, जिनके सुख-दुख में भाग लेना उनका प्रथम दायित्व है।

इन गरीबों के यहां हुई अगलगी से वे काफी व्यथित हैं। यह बता दें कि रविवार को अचानक गांव में आग लग गयी थी, जिसमें छः परिवारों के घर जलकर खाक हो गए थे। अगर समय से दमकल दस्ता नहीं पहुंचता, तो आग पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लेता।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"