सहरसा, अजय कुमार : जिले में ठंड एवं शीतलहर का प्रकोप काफी चरम पर है। ठंड का प्रकोप काफी बढ़ जाने से लोग ठिठुर रहे है। इस ठंड को देखकर जिला प्रशासन सहरसा के सौजन्य से अलाव की व्यवस्था की जा रही है।
इसी कड़ी में सत्तरकटैया प्रखंड अंतर्गत बारा पंचायत के लालगंज ग्राम के वार्ड 12 में स्थित पाठक दरवाजा के निकट भीषण शीतलहर को देखते हुए अलावा की व्यवस्था की गयी।
जहां शीतलहर से बचाव के लिए ग्रामीण अलाव ताप रहे है। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा की गई इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आभार जताया। ग्रामीणों ने हर गांव के चौक चौराहा पर आलाव की व्यवस्था किये जाने की मांग है।



