पूर्णिया: Purnia News 10 दिसंबर को पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका ने बेगमबाद पैक्स में धान खरीद केंद्र का फी रिबन काटकर शुभारंभ किया और 5 उन्नत किसानों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा – “डबल इंजन की NDA सरकार किसान की है, पैक्स से MSP पर धान खरीदारी, DBT से सीधा भुगतान, खेत तक बिजली और पीएम किसान सम्मान निधि से कम लागत-ज्यादा मुनाफा – यही हमारा लक्ष्य है।” ब्लॉक कोऑपरेटिव अधिकारी ने बताया कि ईस्ट ब्लॉक की 14 पंचायतों में अब तक 1200 मीट्रिक टन से ज्यादा धान खरीदा जा चुका है।
विधायक ने बताया कि पैक्स को अब उर्वरक लाइसेंस, गोदाम निर्माण और पेट्रोल पंप का अधिकार भी मिला है, जिससे किसानों को घर के पास हर सुविधा मिलेगी। पूर्णिया की जनता और मातृ शक्ति को धन्यवाद देते हुए खेमका ने कहा – “आपने सत्य, विकास और सुशासन को चुना, अब विकसित और आत्मनिर्भर पूर्णिया बनाना हमारा संकल्प है।
2026 पंचायत और 2027 नगर निकाय चुनाव में NDA भारी बहुमत से जीतेगा।” कार्यक्रम में पूर्व वार्ड पार्षद फुलिया देवी, सोना देवी, गोविंद साह, संजय सिंह, अजय साह, मंगल महलदार, बादल पासवान, प्रकाश साह, सोनू ऋषिदेव, कलानंद महलदार सहित सैकड़ों किसान भाई-बहन मौजूद रहे। पैक्स के इस शुभारंभ से पूर्णिया के किसानों में नई उम्मीद जगी है।



