सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी सरकार की सेवा भावना का प्रमाण: सरिता राय

पूर्णिया: सामाजिक सुरक्षा पेंशन में हुई बढ़ोतरी को लेकर पूर्व पार्षद व जिला कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति की सदस्य सरिता राय ने इसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सेवा भावना का प्रतीक बताया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कैबिनेट में लिए गए इस निर्णय से बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के जीवन में आत्मसम्मान का भाव पैदा होगा।

सरिता राय ने बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रमंडलीय प्रभारी के उस बयान की निंदा की, जिसमें पेंशन बढ़ोतरी को ‘वोट बटोरने की राजनीति’ बताया गया था। उन्होंने इसे गरीबों का अपमान बताते हुए स्पष्ट किया कि यह निर्णय जनसेवा के संकल्प से प्रेरित है, न कि राजनीतिक लाभ के लिए लिया गया है। राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार जनता से संवाद कर योजनाएं बनाते हैं, जिससे हर वर्ग को लाभ मिले। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि इस योजना की समय-समय पर समीक्षा हो, ताकि अधिकतम लाभुकों तक इसका लाभ पहुंच सके।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon