नए कैंपस में तेजी से आकार ले रही आधारभूत संरचना : कुलपति ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण

पूर्णिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया के माननीय कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने आज विश्वविद्यालय के नए कैंपस में निर्माणाधीन भवनों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अभियंताओं और अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए समयबद्ध रूप से निर्माण पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कुलपति ने बताया कि नए परिसर में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों का निर्माण कार्य तीव्र गति से जारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिसंबर 2026 तक सभी निर्माणाधीन भवनों का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके उपरांत इन भवनों को विधिवत रूप से विश्वविद्यालय प्रशासन को हस्तांतरित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नए कैंपस के तैयार होने से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक गतिविधियों को सुदृढ़ आधारभूत संरचना प्राप्त होगी। इससे विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन इस महत्वाकांक्षी परियोजना को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon