पूर्णिया: जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के दिशा-निर्देशों के तहत विकासात्मक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए लगातार स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जिला मत्स्य संपदा पदाधिकारी ने बनमनखी प्रखंड के रूपौली दक्षिण पंचायत में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत दो टन प्रतिदिन क्षमता वाले फीड मिल का निरीक्षण किया। यह फीड मिल श्रीमती बेबी महलदार द्वारा निर्मित कराया गया है, जिसमें हैमर ग्राइंडर, मिक्सचर, एक्सट्रूडर और ड्रायर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस पहल से क्षेत्र के मत्स्य पालन को मजबूती मिलेगी और किसानों को गुणवत्तापूर्ण फीड उपलब्ध होगा।
TAGGED:PURNIA NEWS



