International Yoga Day 2025: योग दिवस के बाद जिम का निरीक्षण, डीएम पूर्णिया ने दिए सुधार के निर्देश – आम लोगों के लिए खुलेगा जिम

पूर्णिया: International Yoga Day 2025 प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और संवेदनशील बनाने की दिशा में जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार लगातार विकासात्मक योजनाओं के स्थलीय निरीक्षण में जुटे हैं। इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर खेल भवन-सह-व्यायामशाला पूर्णिया में आयोजित योग कार्यक्रम के बाद, जिम-सह-व्यायामशाला में उपलब्ध फिटनेस उपकरणों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला खेल पदाधिकारी को जिम को और बेहतर व आधुनिक बनाने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

डीएम श्री अंशुल कुमार ने स्पष्ट किया कि यह जिम आम जनता के लिए भी उपलब्ध रहेगा, जहां पूर्णिया के बच्चे बेहद कम शुल्क पर इसका लाभ उठा सकेंगे। मौके पर अधिकारियों द्वारा जिम में योग व व्यायाम का अभ्यास भी किया गया। बाद में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा कि योग और व्यायाम को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, ताकि जनता स्वस्थ और सशक्त जीवनशैली अपना सके।

International Yoga Day 2025

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon