मनरेगा मजदूरों के ई-केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश, डीडीसी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक

PURNIA NEWS : अंजनी कुमार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को मनरेगा अंतर्गत सक्रिय मजदूरों के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य ई-केवाईसी प्रक्रिया में आ रही बाधाओं की समीक्षा कर कार्य में तेजी लाना था। इस बैठक में जिले के बॉटम–25 पंचायतों के पंचायत रोजगार सेवक एवं संबंधित पंचायतों के माननीय मुखिया ने भाग लिया। उप विकास आयुक्त ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि मनरेगा के सभी सक्रिय मजदूरों का ई-केवाईसी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी लंबित रहने से मजदूरों को मजदूरी भुगतान में परेशानी हो सकती है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डीडीसी ने पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर लंबित मामलों को शीघ्र निष्पादित करने, मजदूरों को जागरूक करने और आवश्यक तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई के संकेत भी दिए गए। बैठक में निदेशक, डीआरडीए, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon