PURNIA NEWS : पूर्णिया जिला पदाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा ने बाल विकास परियोजना पूर्णिया ग्रामीण अंतर्गत कई आंगनबाड़ी केंद्रों (106, 107, 108, 116 एवं 237) का निरीक्षण कर FRS प्रणाली के माध्यम से हो रहे THR वितरण की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेविकाओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि पोषण ट्रैकर में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को अनिवार्य रूप से FRS के जरिए ही सूखा राशन अथवा गर्म पका भोजन उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने, मेनू के अनुसार सुबह का नाश्ता देने, FRS शत-प्रतिशत लागू करने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बिजली व पानी की सुविधा सुनिश्चित करने और सभी आवश्यक पंजियों को केंद्र पर संधारित रखने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान सामने आई कमियों को शीघ्र गुणवत्तापूर्ण तरीके से दूर करने के लिए कर्मियों और महिला पर्यवेक्षिकाओं को चेतावनी दी गई, साथ ही अपेक्षित सुधार नहीं होने पर कड़ी विभागीय कार्रवाई की बात भी कही गई।



