जोगबनी सीमा पर मानव तस्करी रोकने के लिए जागरण कल्याण भारती का नया केंद्र शुरू

प्रिंस कुमार/अररिया : अररिया: जोगबनी बॉर्डर पर शुक्रवार को मानव तस्करी, विशेषकर बाल और गर्ल्स ट्रैफिकिंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से जागरण कल्याण भारती और जस्ट राईट फॉर चिल्ड्रेन के संयुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में जोगबनी नगर परिषद की मुख्य पार्षद रानी देवी, एसएसबी 56वीं सी कंपनी के निरीक्षक जवाहर लाल, जोगबनी थाना प्रभारी गौरव कुमार, रेल थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित कई सुरक्षा और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

संजय कुमार ने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से संदिग्धों की जाँच, पूछताछ और मानव तस्करी के शिकार होने की संभावना वाले लोगों के लिए काउंसलिंग की जाएगी। केंद्र पर दो स्वयंसेवक चौबीसों घंटे स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करेंगे और लोगों को बाल सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 1098/112 की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी। कार्यक्रम के सफल आयोजन में दीपक कुमार पासवान, सोनू कुमार, अंकुश यादव और अन्य ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon