Bihar Election 2025: जन सुराज ने सहरसा सीट से किशोर कुमार मुन्ना पर जताया भरोसा, जनता से मांगा समर्थन

सहरसा, अजय कुमार: Bihar Election 2025 सहरसा विधानसभा सीट से जन सुराज ने किशोर कुमार मुन्ना अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा कल पार्टी अध्यक्ष उदय सिंह और आर.पी. सिंह के द्वारा की गई। टिकट की औपचारिक घोषणा के बुधवार को सहरसा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि वे जन सुराज के सिद्धांतों और प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए समर्पित रहेंगे। किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि जन सुराज सिर्फ एक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ और व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन है। हम हर घर तक जन सुराज के मुद्दे, विचार और संकल्प लेकर जाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचारमुक्त शासन हमारे प्रमुख एजेंडे रहेंगे।

इस मौके पर किशोर कुमार मुन्ना के अलावा जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार, जिला युवा अध्यक्ष अनिल महतो,जिला सचिव नवनीत सिंह, कहरा प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र खा, सौर बाजार अभियान समिती संयोजक अध्यक्ष राम देव कुमार, मुरली बसंतपुर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ झा, प्रखंड अध्यक्ष बटेश्वर साह, किशोर कुमार मुन्ना को बधाई दी और सहरसा में पार्टी को मज़बूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon