जन सुराज ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, अमौर से अफरोज आलम और बायसी से मोहम्मद शाहनवाज आलम को मिला मौका

पूर्णिया: प्रशांत किशोर की अगुवाई वाली पार्टी जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पूर्णिया जिले से दो नामों को शामिल किया गया है। पार्टी ने अमौर विधानसभा सीट से अफरोज आलम और बायसी विधानसभा क्षेत्र से मोहम्मद शाहनवाज आलम को टिकट दिया है।

अफरोज आलम अमौर प्रखंड के हरिपुर गांव के रहने वाले हैं। वे लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं और स्थानीय स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य और बाढ़ राहत जैसे मुद्दों पर काम करते रहे हैं। अफरोज का कहना है कि उनका उद्देश्य अमौर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना और पलायन की समस्या को समाप्त करना है।

वहीं बायसी सीट से प्रत्याशी बनाए गए मोहम्मद शाहनवाज आलम शिक्षित और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेता माने जाते हैं। उन्होंने विज्ञान और कानून की पढ़ाई की है और लंबे समय से जनसेवा से जुड़े हैं। वे बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों और युवाओं के रोजगार के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

जन सुराज की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता दे रही है जो समाज में भरोसेमंद छवि रखते हों और जनता के बीच काम करने का अनुभव रखते हों। पूर्णिया जिले की इन दोनों सीटों पर जन सुराज का यह कदम क्षेत्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर रहा है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon