PURNIA NEWS : कल दिनांक 29 नवंबर 2025 को जानकीनगर थाना पुलिस ने चोरी की गई टोटो के पार्ट–पुर्जे बरामद करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (30 वर्ष), पिता अशोक मेहता, निवासी रामनगर वार्ड-12; पंकज कुमार (26 वर्ष), पिता महेश्वरी मेहता, निवासी सहुरिया वार्ड-09; तथा नीरज कुमार उर्फ बुलबुल (29 वर्ष), पिता रघुनी यादव, निवासी बेलतरी वार्ड-01 के रूप में हुई है।
तीनों आरोपी जानकीनगर थाना क्षेत्र से ही पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि चोरी की टोटो को तोड़कर उसके पार्ट्स बेचने की कोशिश की जा रही थी। बरामदगी के बाद आरोपियों से पूछताछ जारी है और अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



