PURNEA NEWS/11 अप्रैल को पटना में जनसुराज की महारैली

PURNEA NEWS/विमल किशोर :  बैसा-प्रखंड क्षेत्र के रौटा बाजार में जनसुराज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन जिला अध्यक्ष बायसी प्रो सफीक आलम रब्बानी ने किया। नेतृत्व संगठन जिला मुख्य प्रवक्ता विमल किशोर चौधरी ने किया।मुख्य अतिथि राज्य कार्यवाह समिति सदस्य अफरोज आलम जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर महफूज आलम मौजूद रहे। सभा में प्रशांत किशोर के पांच संकल्पों को लोगों तक पहुंचाया गया। आगामी 11 अप्रैल को पटना में होने वाले बदलो बिहार महारैली में शामिल होने का अनुरोध किया गया। जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव ने कहा कि बिहार में पलायन, शिक्षा, बेरोजगारी और पेंशन जैसे गंभीर मुद्दे आज भी जस के तस हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीस वर्षों से जनता लालू यादव, नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को अपना भविष्य मानकर वोट देती रही है। लेकिन क्या वाकई कोई बदलाव हुआ है? बदलाव सिर्फ इतना हुआ कि नेताओं के बेटे-बेटियां विधायक और मंत्री बन गए। नरेंद्र प्रताप ने कहा कि अगर जनसुराज पार्टी सत्ता में आई, तो पहले सत्र में ही जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव, जिला प्रभारी सतीश कुमार शर्मा, राज्य कार्यवाह समिति सदस्य अफरोज आलम, शाहनवाज आलम, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर महफूज आलम, प्रखंड कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद नसमुद्दीन, राहत आलम ,शाहिद आलम, मोहम्मद तहजीब आलम हसीबुर रहमान अफ़ाक़ आलम, वीरेंद्र कुमार हरिजन मोहम्मद जसीमुद्दीन सहित अन्य शामिल थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon