
PURNEA NEWS/11 अप्रैल को पटना में जनसुराज की महारैली
PURNEA NEWS/विमल किशोर : बैसा-प्रखंड क्षेत्र के रौटा बाजार में जनसुराज की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन जिला अध्यक्ष बायसी प्रो सफीक आलम रब्बानी ने किया। नेतृत्व संगठन जिला मुख्य प्रवक्ता विमल किशोर चौधरी ने किया।मुख्य अतिथि राज्य कार्यवाह समिति सदस्य अफरोज आलम जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर महफूज आलम मौजूद रहे। सभा में प्रशांत किशोर के पांच संकल्पों को लोगों तक पहुंचाया गया। आगामी 11 अप्रैल को पटना में होने वाले बदलो बिहार महारैली में शामिल होने का अनुरोध किया गया। जनसुराज पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव ने कहा कि बिहार में पलायन, शिक्षा, बेरोजगारी और पेंशन जैसे गंभीर मुद्दे आज भी जस के तस हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीस वर्षों से जनता लालू यादव, नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी को अपना भविष्य मानकर वोट देती रही है। लेकिन क्या वाकई कोई बदलाव हुआ है? बदलाव सिर्फ इतना हुआ कि नेताओं के बेटे-बेटियां विधायक और मंत्री बन गए। नरेंद्र प्रताप ने कहा कि अगर जनसुराज पार्टी सत्ता में आई, तो पहले सत्र में ही जनता की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। बैठक में जिला अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ बंटी यादव, जिला प्रभारी सतीश कुमार शर्मा, राज्य कार्यवाह समिति सदस्य अफरोज आलम, शाहनवाज आलम, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर महफूज आलम, प्रखंड कार्यवाहक अध्यक्ष मोहम्मद नसमुद्दीन, राहत आलम ,शाहिद आलम, मोहम्मद तहजीब आलम हसीबुर रहमान अफ़ाक़ आलम, वीरेंद्र कुमार हरिजन मोहम्मद जसीमुद्दीन सहित अन्य शामिल थे।