पूर्णिया: Purnia News जदयू मीडिया सेल के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार मेहता द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आगामी 25 अगस्त 2025 को बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित होने वाले एनडीए गठबंधन कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने हेतु तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जदयू के प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी सुनील कुमार पटेल, विधानसभा प्रभारी किशोर कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार मेहता, प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र मंडल एवं नगर अध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।
बैठक में रणनीति बनाई गई कि इस सम्मेलन को एनडीए की ताकत के प्रदर्शन का मंच बनाया जाएगा, जिसमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम, राष्ट्रीय लोक मोर्चा समेत गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता भाग लेंगे। रैली में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव अखिलेश प्रसाद सिंह, हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव नंदलाल मांझी समेत पूर्णिया जिले के एनडीए विधायक और हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। सम्मेलन के सफल आयोजन को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से समर्पण भाव से जुटने की अपील की गई है।



