बिहार में सबसे ज्यादा मतों से जीते जदयू के कलाधर मंडल ने बनाया कीर्तिमान, शनिवार को दिनभर उनके घर बधाई देने पहुंचते रहे लोग

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : विधानसभा चुनाव 2025 के 60 रुपौली विधानसभा से जितनेवाले जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल ने बिहार में सबसे अधिक मतों से जितने का कीर्तिमान बनाया है । जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को 124826 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रुपौली से राजद प्रत्याशी बीमा भारती को 51254 मत मिले , इस प्रकार कलाधर मंडल ने बीमा भारती को 73572 मतों के विशाल अंतर से हराते हुए एक रिकॉर्ड बनाया है । रुपौली विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निवर्तमान विधायक शंकर सिंह इस चुनाव में तीसरे स्थान पर चले गए हैं । कलाधर मंडल के जीत से उनके गांव भवानीपुर के धुचाय टोला सहित समूचे भवानीपुर प्रखंड में हर्ष का माहौल बना हुआ है ।

चुनाव जीतने के बाद शनिवार को कलाधर मंडल के आवास धुचायटोला में दिनभर उन्हें बधाई देनेवालों का ताता लगा रहा । बधाई देने आए समर्थकों एवं एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने कलाधर मंडल को मिठाई खिला कर और फूल माला पहनाकर बधाई देने का काम किया । वहीं अपने आवास पर लोगों से मिलते हुए कलाधर मंडल ने सबों का आभार जताते हुए कहा कि रुपौली विधानसभा के जनता ने उन्हें एक नई जिम्मेवारी सौप कर जो दायित्व उन्हें दिया है वह उसपर सदैव खड़ा रहेंगे । कलाधर मंडल ने कहा कि रुपौली ने उन्हें सूबे में सबसे ज्यादा वोट से जिताने का काम किया है और अब रुपौली विधानसभा को सूबे का नंबर एक विधानसभा बनाना उनका कर्तव्य होगा । उन्होंने रुपौली विधानसभा के जनता के प्रति अपना आभार जताया है ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon