PURNIA NEWS, अभय कुमार सिंह ; जदयू का सदस्यता अभियान पूरे बिहार में एकबार फिर से रिकार्ड तोडेगा, जिस प्रकार विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को रिकॉर्ड मत से जीताकर किया था । हमेशा ही रूपौली की जनता भगवान ने मान बढाया है तथा अपने सर-आंखों पर रखा है, पार्टी इसे कभी भी नहीं भूलेगी । उक्त बातें जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मयंक कुमार मुख्यालय स्थित बीस सूत्री कार्यालय में सदस्यता अभियान समारोह में बोल रहे थे । उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह रूपौली के जनता भगवान ने जदयू का मान बढाया है तथा अपने सर-आंखों पर रखा है, इसे पार्टी कभी भी नहीं भूला सकती है । इसका सीधा उदाहरण पिछले माह संपन्न हुए विधानसभा चुनाव सहित अन्य चुनावों में देखा गया है ।
पिछले माह हुए चुनाव में तो जनता भगवान ने जदयू प्रत्याशी कलाधर मंडल को सर-आंखांे पर बिठाते हुए, रिकार्ड मतों से विजयी बनाया । जदयू की सदस्यता के लिए जिस प्रकार जनता भगवान की भीड उमड रही है, इससे यह एक बडा परिवार बनता दिख रहा है । इससे कार्यकर्त्ताओं में हर्ष एवं उल्लास का वातावरण बन गया है, क्योंकि किसी भी पार्टी के कार्यकर्त्ता ही रीढ होते हैं । सदस्यता अभियान भी ठीक उसी तरह यहां रिकार्ड तोडेगा, जैसे विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जीताकर रिकार्ड तोडा था । इस अवसर पर पार्टी के समर्पित कार्यकर्त्ता दिलीप कुमार सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, ललन कुमार पटेल, मनोज कुमार राय, अजय कुमार, जयनंदन कुमार, लोकेश कुमार, मो अनवर, पंकज कुमार मंडल, राजनंदन कुमार उर्फ सोनु, मयंक जायसवाल, जीतेंद्र कुमार, विकास कुमार सहित अनेक कार्यकर्त्ता उपस्थित थे ।



