पूर्णिया: के0हाट थाना पुलिस ने चोरी के 17 लोहे की पाइप के साथ टुन्ना राय (24), पुत्र उमेश प्रसाद राय, निवासी हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड नं0 14, थाना के0हाट, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई जारी है और मामले की जांच चल रही है।